एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गर्म हवाओं के साथ पारा बढ़ा

Mainpuri Updated Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। सूर्यदेव के आक्रामक तेवर देख आम आदमी परेशान है। अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी के उग्र तेवरों को लेकर लोग चिंतित हो उठे हैं। अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को विवश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनों दिन बढ़ रही गर्मी के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ रहीं हैं। सुबह नौ बजे के बाद से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो जाती है। दिनभर चलने वाली धूल भरी हवाएं भी अब लू का अहसास कराने लगीं हैं। सुबह दस बजे के बाद चटख धूप और गर्म हवाआें के थपेड़ों के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को लोगों को दोपहर में गर्मी से बचने के लिए छतरी और चेहरा ढक कर घरों से निकलना पड़ा। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं देने वाली छात्राएं चेहरा ढके और छतरी का सहरा लिए नजर आईं।

देहात में बिजली कटौती
गर्मी के साथ ही बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो गई है। शहर में भले ही अभी दो से तीन घंटे तक बिजली की कटौती हो रही हो लेकिन कस्बों और देहाताें में तो पूरे दिन बिजली के दर्शन नहीं हो रहे हैं। भोगांव में सोमवार को पूरे दिन बिजली की आपूर्ति ठप रही। वहीं, मंगलवार को भी चार घंटे तक बिजली नहीं आई। किशनी, बेवर, कुरावली, घिरोर, बरनाहल, ज्योंति, कुसमरा आदि में भी दिन में बमुश्किल तीन-चार घंटे ही बिजली की आपूर्ति मिल रही है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता ग्रामीण वीपी कठेरिया का कहना है कि दिन में तेज हवाओं से तार टूटने का खतरा बना रहता है। देहातों में गेहूं की फसल पकी खड़ी है। ऐसे में तार टूटने से किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि देहात क्षेत्रों में दिन में बिजली की आपूर्ति ठप करनी पड़ रही है।

कूलर और एसी की बिक्री बढ़ी
बाजार में गर्मी से निजात दिलाने वाले उपकरणों की मांग बढ़ गई है। इन दिनों सबसे अधिक पांच और छह फुट के कूलर की बिक्री हो रही है। एक प्रतिष्ठान के स्वामी सोम गुप्ता का कहना था कि कूलर के साथ एयरकंडीशन की भी अच्छी बिक्री हो रही है। व्यवसायियों के मुताबिक प्रतिदिन औसतन 30-40 कूलर और तीन-चार एयरकंडीशन की बिक्री हो रही है। वीके राठौर ने बताया कि सीलिंग फैन और बड़े कूलर की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में करीब 25 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें