एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चढ़ता पारा, बढ़ती मुश्किलें

Mainpuri Updated Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। भीषण गर्मी और धूप की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार सुबह नौ बजे से ही शुरू हुई लू ने लोगों का चैन छीन लिया। घर से लेकर दफ्तर तक लोग गर्मी से बेहाल दिखे। गर्मी से बचाव के हर प्रयास बेकार साबित हो रहे हैं। उधर, गर्मी बढ़ने के साथ ही तरह-तरह की बीमारियों ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। गर्मी का असर फसलों पर भी पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह से ही मौसम गर्म रहा। दोपहर होते-होते मानो आसमान से आग-सी बरसने लगी। हाल यह रहा कि दोपहर में घरों में लगे कूलर भी गर्म हवा देने लगे। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में भी गर्मी की वजह से कामकाज प्रभावित रहा। बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा रहा। पिछले वर्षों के गर्मी के आंकड़ों पर निगाह डालें तो मई के अंतिम सप्ताह में तापक्रम 46.5 से ऊपर नहीं गया लेकिन आज के हालातों को देखते हुए कयास लगाए जा रहें हैं कि इस बार की गर्मी पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी।
वहीं जिला कृषि अधिकारी आरके रावत का कहना हैं कि यह गर्मी जायद की फसलों के लिए नुकसानदायक सिद्ध होगी। गर्मी से फसलें लाख सिंचाई के बाद भी झुलस रहीं हैं। गर्मी से उत्पादन कम होना तय माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी में फसलों की सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। झिंझाई के किसान महावीर सिंह ने कहा पंपिंग सेटों से सिंचाई करने से घाटा ही होगा। फसलों को हर दूसरे दिन सिंचाई की जरूरत महसूस हो रही है।
विज्ञापन


दो की मौत, 824 को दिया इलाज
मैनपुरी(ब्यूरो)। गर्मी में लोग डायरिया, हीट स्ट्रोक, आदि रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में गुरुवार को 824 रोगियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। दो रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंशी गोहरा निवासी मधु (23) पत्नी राजकुमार पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। मधु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने एनीमिया (रक्त अल्पता) से पीड़ित बताया। उपचार के दौरान मधु की मौत हो गई। वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ब्योति खुर्द निवासी रामकली (82) की पिछले दो दिनों से सांस फूलने लगी थी। परिवारीजन रामकली को जिला अस्पताल लाए। यहां रामकली की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें