एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डायरिया ने ली दो और की जान

Mainpuri Updated Mon, 05 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। जिले में डायरिया का प्रकोप फैलता नजर आ रहा है। रविवार को बिछवां क्षेत्र के ग्राम सुन्नामई में डायरिया से पीड़ित एक वृद्ध और बेवर में एक बालिका ने दम तोड़ दिया। जबकि शनिवार को जिले में डायरिया से पीड़ित पांच की मौत हुई थी। इससे पूर्व दो और की मौत डायरिया से हो चुकी है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग डायरिया से मौत होने से इनकार कर रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग भले ही डायरिया से मौत होने की बात से इनकार करे लेकिन ग्रामीणों के अनुसार सुन्नामई में डायरिया का प्रकोप फैल चुका है। शनिवार की शाम तक गांव की जमुना देवी, अमन कुमार और सुरुचि की डायरिया से मौत हो चुकी थी। जबकि शनिवार देर रात गांव के सुरेश (55) की डायरिया के चलते हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। गांव में कई परिवार डायरिया की चपेट में बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में हैं। कई लोग निजी चिकित्सकों और झोलाछाप डाक्टरों से उपचार करा रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में डायरिया फैलने की बात को पूरी तरह नकार रहे हैं। रविवार को गांव पहुंची डाक्टरों की टीम ने बीमार लोगों को उपचार दिया। जिले में अब तक डायरिया से मरने वालों की संख्या नौ हो चुकी है।
उधर, बेवर के मोहल्ला ब्राह्मनान निवासी उपेंद्र उर्फ हजारी की ढाई साल की पुत्री बबली की बुखार और उल्टी दस्त से हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। वहां समुचित उपचार न मिलने के कारण निजी चिकित्सक से इलाज कराया। रात 10 बजे के लगभग बबली की मौत हो गई।
विज्ञापन

--------
स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेजने के निर्देश दे दिए गए हैं। संक्रामक रोग है अथवा नहीं यह जांच का विषय नहीं है। जांच का विषय यह है कि आखिर मौत का कारण क्या है। जिन स्थानों पर बीमारी के चलते मौत की सूचना मिलती है वहां सूचना के बाद भी अगर टीम नहीं पहुंचती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- वीके आनंद, डीएम
--------
सुन्नामई में डाक्टरों की टीम गई थी। टीम ने डायरिया से मौत न होने की बात बताई है। बेवर में बालिका की डायरिया से मौत होने की भी पुष्टि नहीं हुई है। जिन स्थानों पर बीमारी की चपेट में लोगों के आने की जानकारी दी जाएगी वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर उपचार करेगी।
- डा. वीके गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें