एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शव देख परिवारीजनों में मचा कोहराम

Mainpuri Updated Mon, 12 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी/ करहल। थाना करहल के एसएसआई राम प्रकाश यादव का शव रविवार सुबह उनके आवास में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर उनके परिवारीजनों को सूचना दी। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा के थाना जैथरा के नगला जोधा निवासी राम प्रकाश यादव (57) थाना करहल में नवंबर 2013 से एसएसआई के पद पर तैनात थे। वह शनिवार की रात खाना खाने के बाद थाना परिसर में बने आवास में सोने चले गए थे। रविवार की सुबह जब वह सोकर नहीं उठे तो स्टाफ उनको जगाने गया। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। सिपाहियों ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह चारपाई पर लेटे थे। सिपाहियों ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी। वह जब कमरे के पास पहुंचे तो एसएसआई के नहीं जागने की जानकारी एसडीएम करहल विजय प्रताप सिंह और सीओ टीपी सिंह सहित दारोगा के परिवारीजनों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ थाने पहुंच गए। इसकी जानकारी उनके परिवारीजन को दी। उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाया। जहां पर वह मृत पड़े थे। शव देख उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्री सोनी, शिवानी, कीर्ति, पुत्र भानू का रो रोकर बुरा हाल था। दरोगा की पत्नी के भाई अशोक और कमलेश निवासी बृजपुरा थाना कोतवाली भी परिवारीजनों के साथ थाने पहुंच गए। अशोक ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम ही उनका पुत्र शीलेष अपने फूफा से मिलकर गया था। पुलिस ने मौत का कारण जानने को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें