एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पत्नी के सामने पति को गोली से उड़ाया

Mathura Updated Thu, 11 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राया। अंगूठी, जेवर सब उतार कर पत्नी ने रख दिए। हाथ जोड़कर अपने सुहाग की भीख मांगने लगी लेकिन कातिल नहीं पसीजे और खुलेआम युवक को गोलियों से भून दिया। यह दिल दहला देने वाली वारदात थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत नीमगांव रोड की है। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने पत्नी और मासूम पुत्री संग साले की सगाई से लौट रहे युवक बंटी की गोली मारकर हत्या कर दी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना इगलास के चिंता का बांस निवासी विवेक सारस्वत उर्फ बंटी (25) पुत्र शिवकुमार, अपनी पत्नी सुमन उर्फ रेनू और दो वर्षीय पुत्री गौरी के साथ साले के सगाई समारोह में रती का नगला थाना जमुना पार में गया था। समारोह के बाद करीब पूर्वाह्न 11 बजे तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में नीमगांव रोड पर तलैया के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और बंटी पर तमंचा तान दिया। इस पर पत्नी सुमन बदमाशों के पैरों में गिर पड़ी। अपनी सोने की तीन अंगूठी, जेवर भी देते हुए अपने पति को छोड़ने की गुहार लगाने लगी। काफी गिड़गिड़ाने के बाद भी बदमाशों का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने दो गोली बंटी पर दाग दीं।
घटना की जानकारी सुमन ने तत्काल अपने घर पर दी। जानकारी मिलते ही परिवारीजन आ गए। विवेक को उपचार के लिए ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

दिन दहाड़े हुई घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। पूछताछ के दौरान पत्नी ने बताया कि बदमाशों को शक्ल से पहचान सकती है, लेकिन वह उनके नाम नहीं जानती है। परिवारीजनों ने बताया कि बंटी ट्रक चलाता था। किसी से ऐसा विवाद भी नहीं है जिसके चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया जा सके। घटना के संबंध में पिता शिव कुमार ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें