एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चमकेगा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग

Mathura Updated Sat, 04 Jan 2014 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मथुरा। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के दिन बहुरने जा रहे हैं। ब्रज में परंपरागत उद्योगों को संजीवनी प्रदान करने वाली प्रो पूअर टूरिज्म योजना से परिक्रमा मार्ग को भी चमकाने की तैयारी है। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है। मार्ग पर पड़ाव स्थल, विश्रामालय का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
875 करोड़ का प्रोजेक्ट किया है तैयार
मथुरा। प्रो पूअर टूरिज्म योजना में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग की काया पलट के लिए प्रदेश सरकार ने 875 करोड़ रुपये का भारी भरकम प्रोजेक्ट तैयार कराया है। इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। वहां से एप्रेजल मिलने के बाद इसे विश्व बैंक के हैंडओवर कर दिया जाएगा।

---------------
परिक्रमा मार्ग में होंगे ये काम
मथुरा। प्रोजेक्ट के तहत परिक्रमा मार्ग में जर्जर सड़कों की मरम्मत होगी। मार्ग पर पड़ने वाले सभी धार्मिक, पौराणिक एवं एतिहासिक महत्व के स्थलों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पड़ाव स्थल, विश्रामालय, पेयजल आदि का उचित प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


मान्यता: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का काफी महत्व है। इसे भगवान श्रीकृष्ण काल के अवशेष के रूप में मान्यता मिली हुई है। देश-विदेश से करोड़ों लोग प्रतिवर्ष गोवर्धन और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के लिए आते हैं।

........................
प्रो पूअर टूरिज्म योजना में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के पुनरुद्धार के लिए 875 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।
-प्रदीप माथुर, नेता उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें