एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पशु कारोबारियों से चार लाख की लूट

Mathura Updated Tue, 28 Jan 2014 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मथुरा/जैंत। मथुरा से कोसीकलां पशु खरीदने जा रहे तीन पशु कारोबारियों से लिफाफ गैंग ने मारपीट कर चार लाख रुपये लूट लिए। लूटने के बाद बदमाश तीनों जीएल बजाज कॉलेज के निकट उतारकर भाग गए।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना हाईवे क्षेत्र की कॉलोनी सुखदेव नगर निवासी आमीन, भूरा, इब्राहिम पशु कारोबारी हैं। तीनों रविवार सुबह सात बजे चार लाख रुपये लेकर कोसीकलां की पशु पैंठ से पशु खरीदने निकले थे। तीनों जब 7:30 बजे गोवर्धन चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी आगरा की ओर से बोलेरो आई और उसमें पांच युवक पहले से बैठे थे। उन्होंने तीनों को जाने की बाबत पूछा और कोसीकलां के लिए बैठा लिया।
गाड़ी चार किलोमीटर जैंत चौकी क्षेत्र में चल रही थी तभी गाड़ी सवार बदमाश असली रूप में आ गए और तीनों से पहले चेकिंग होने की बाबत लिफाफे में पैसे रखने को कहा। जब व्यापारियों ने पैसे नहीं रखे और विरोध किया तो एक ने भूरा के सिर पर तमंचे की बट मार दी। इससे भूरा घायल हो गए और बदमाशों ने उससे 1.80 लाख रुपये, आमीन से 1.20 लाख और इब्राहिम से एक लाख रुपये लूट लिए। तीनों को लूटकर बदमाशों ने छाता कोतवाली क्षेत्र में जीएल बजाज कॉलेज के निकट उतार दिया और दिल्ली की ओर भाग गए। लुटे पिटे पशु कारोबारी जैंत चौकी आए तो जैंत पुलिस ने घटना स्थल अकबरपुर का बताकर छाता कोतवाली जाने को कहा। छाता गए तो घटना स्थल जैंत का बता दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें