एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चली सपा की साइकिल, थमी हाईवे की रफ्तार

Mathura Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मथुरा। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा ने शुक्रवार को हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थाम ली। करीब 15 मिनट तक एक ओर का ट्रैफिक रोक दिया गया। हाईवे स्थित जिला कार्यालय से शुरू हुई यह यात्रा कलेक्ट्रेट स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर संपन्न हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा की साइकिल यात्रा का समापन शुक्रवार को हुआ। जिले के सभी कार्यकर्ताओं को अलवर पुल निकट कार्यालय पर एकत्रित किया गया। यहां सुबह से ही कार्यकर्ताओं के आने का क्रम शुुरू हो गया। दोपहर बाद साइकिल यात्रा प्रभारी श्रेयस यादव, पार्टी प्रत्याशी ठाकुर चंदन सिंह और जिला अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा की अगुवाई में साइकिल यात्रा प्रारंभ हुई तो हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। यात्रा में शामिल पदाधिकारी, कार्यकर्ता समाजवादी उद्घोष के साथ चल रहे थे। यह साइकिल यात्रा गोवर्धन चौराहा, कृष्णा नगर, भूतेश्वर, डीगगेट, होली गेट होते हुए पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंची।
यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा ने कहा हर कार्यकर्ता ध्येय बना ले कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाना है। लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर चंदन सिंह ने कहा यह चुनाव हर कार्यकर्ता लड़ रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता डा.अशोक अग्रवाल, जगदीश नौहवार, प्रीतम, जागेश्वर यादव, विभोर गौतम, राजवीर जादौन, भूरा प्रधान, हुकुम चंद तिवारी, ब्रजेश शर्मा, जय प्रकाश यादव, आशुतोष गर्ग, सुभाष बघेल, सईद कुरैशी, यदुराज यादव, रवि यादव, सुजीत, सतेंद्र ठाकुर, गोविंद आदि थे। संचालन वीरेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन


नदारद रहे मनोनीत सभासद, महिला विंग
मथुरा। साइकिल यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं के आह्वान के बाद भी जिला कार्यालय पर कई मनोनीत सभासद, कुछ महिला नेत्री और कार्यकर्ता नदारद रहे। इसके अलावा गुटबाजी में लगे कई पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी भी साइकिल यात्रा से दूरी बनाए रहे।

लग्जरी गाड़ियों से आकर चलाई साइकिल
मथुरा। यात्रा साइकिल की, उद्देश्य पार्टी की रीति-नीति को घर-घर बताकर लोकसभा चुनाव में पार्टी की नींव मजबूत करना। लेकिन कई नेता, कार्यकर्ता लक्जरी कारों में सवार होकर जिला कार्यालय पहुंचे। यहां पहले ही ट्रैक्टर में भरकर साइकिल पहुंच गईं। यात्रा का आगाज हुआ तो सब अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिखे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें