एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गाजियाबाद पुलिस ने डाक्टर को उठाया

Mathura Updated Wed, 11 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वृंदावन । वृंदावन के गांव सुनरख से देर रात गाजियाबाद पुलिस ने एक डाक्टर को हिरासत में लिया है। अगले दिन पुलिस ने गांव में दोबारा दबिश दी। पकड़ा गया डाक्टर कुछ माह पूर्व ही गांव में आया था। स्थानीय पुलिस मामले से अनजान है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे गांव में एक बोलेरो और गाजियाबाद पुलिस की गाड़ी पहुंची। इसके बाद गांव में किराए पर रह रहे डाक्टर शाहिद खान को गाड़ी से आए लोग अपने साथ ले गए। मंगलवार को गाजियाबाद पुलिस गांव में पहुंची तो गांव वालों को रात की घटना की जानकारी हुई। गांव वालों ने बताया कि रात में पुलिस शाहिद को उठा कर ले गई थी। सुबह पुलिस दोबारा तहकीकात के लिए आई। ग्रामीणों ने बताया कि डाक्टर शाहिद खान के नाम से क्लीनिक चला रहा शाहिद नवंबर 2013 में गांव में आया था। शाहिद अपने बीबी बच्चों के साथ गांव में ही किराए पर रहता था। ग्रामीणों ने शाहिद की गतिविधियां संदिग्ध बताई हैं। वह और उसका परिवार गांव वालों से ज्यादा घुले मिले नहीं थे। वहीं स्थानीय पुलिस मामले से पूरी तरह अनजान है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें