एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब शुरु हुआ प्रचार से शक्ति प्रदर्शन

वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जिले में लोकसभा चुनाव के तहत नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के बाद अब प्रचार शुरू हो गया है। प्रत्याशी और कार्यकर्ता अब मतदाताओं से मिलने जुलने और वोट की दरकार करने की जुगत में लग गए हैं। खास तौर से सभी दल जनसंपर्क के साथ ही सोशल मीडिया को भी प्रचार का माध्यम बनाने से नहीं चूके हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। चुनाव आयोग के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग पर काफी हद तक अंकुश लगाने के बाद अब प्रत्याशी नुक्कड़ सभा और जनसम्पर्क के माध्यम से मतदाताओं तक पहुुंच रहे। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर और ग्रुप के माध्यम से से भी अपनी बात उन तक पहुंचा रहे। घोसी लोकसभा में प्रचार के मामले में वैसे तो भाजपा, कांग्रेस, भाकपा, भासपा और सपा बसपा गठबंधन सभी दल तेजी दिखा रहे है। आगे की रणनीति को चुनाव प्रबंधन में जुटे सभी दलों के रणनीतिकार स्टार प्रचारकों की सभा कराने को लेकर मुख्यालय में संपर्क करने में जुटे हैं।
भाजपा सूत्रों की माने तो आगामी 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चुनावी सभा होना तय हो गया है। लेकिन अभी तक रैली स्थल को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। अन्य दलों में सपा बसपा गठबंधन से मायावती, अखिलेश यादव कांग्रेस के राहुल गांधी की सभा और प्रियंका गांधी का रोड शो भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें