एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने की तमसा नदी की साफ सफाई

Mau Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। तमसा नदी को प्रदूषणमुक्त कराने के क्रम में शुक्रवार को चंद्रा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तमसा नदी के मड़ैयाघाट पर साफ सफाई की। साथ ही लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी की विशेष पहल पर सफाई अभियान के 26वें दिन शुक्रवार को चंद्रा पब्लिक स्कूल के दो सौ विद्यार्थियों ने नदी के मड़ैयाघाट पर श्रद्धा दायित्व बोध व संरक्षण भावना से तीन घंटे तक नदी की साफ सफाई में योगदान दिया। यह अभियान विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सवीजा पीटर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सवीजा पीटर ने कहा कि यदि तमसा को निर्मल बनाना है तो समाज के सभी वर्गों तथा प्रमुख रूप से युवा वर्ग की भागीदारी अति आवश्यक है। इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने कहा कि शास्त्रों में सभी नदियों का उल्लेख किया गया है। भूजल के अलावा नदी का जल ही एक मात्र पेयजल की उपलब्धता है। मीठा जल नदियों से ही प्राप्त होता है। इससे नदी की महत्ता को समझ सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि नदियों को स्वच्छ रखना हमारा केवल उत्तरदायित्व ही नहीं नैतिक कर्तव्य भी है। तमसा नदी का अर्विभाव गंगा से हुआ है। वेदों में तमसा का गुणगान बढ़चढ कर किया गया है। इसे एक वैदिक उप नदी की संज्ञा दी गई है। औद्योगिक कचरे का सही निस्तारण ही नदियों को स्वच्छ रखने का एक मात्र उपाय है। विद्यालय के शिक्षक शेषनाथ दुबे ने कहा कि मानव विकास के इतिहास के आर्विभाव के साथ ही नदी का अस्तित्व रेखांकित होता है। अभियान में शिक्षकों में अनिल सिंह, अमीर चंद, सुमन गुप्ता व छात्रों में सुयेश संधिल्या, दीपेश कुमार, अभिषेक कुमार यादव, सौम्या मिश्रा,शचि अग्रवाल, हिमानी, मधु रागिनी राव आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें