एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रुक-रुक कर बारिश होने से जनजीवन बेहाल

Mau Updated Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। शनिवार को दिनभर तेज हवा के साथ सुबह से ही रुक-रुक हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल रहा। प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। चाय पान की दुकानें भी बंद रही। सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी गप्प मारते दिखे। हालांकि किसानों के लिए बारिश वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुक-रुक कर बारिश होने का क्रम शनिवार को अपराह्न बाद तक जारी रहा जो शाम में फिर आरंभ हो गया। प्रमुख सड़कों पर आवाजाही कम रही। बारिश से सड़क पर निकलने से लोग कतराते रहे। लगातार बारिश से ड्यूटी पर जाने वाले कुछ भीगते हुए तो कुछ रेन कोट पहनकर जाते हुए देखे गए। वहीं बारिश से बचने के लिए सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों, मकानों और अन्य स्थानों पर लोग काफी देर तक खड़े रहे। बारिश से नगर के निचले इलाके निजामुद्दीनपुरा, भीटी, मुुंशीपुरा, रघुनाथपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों में जलजमाव से जहां लोगों को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं गड्ढे में तब्दील वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों के चुटहिल होने का ग्राफ बढ़ गया है। उधर सुबह से ही किसान खेती में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें