एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या

Mau Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही बनरही गांव के समीप चकरोड पर 60 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वृद्ध की हत्या की वजह और आरोपितों की जानकारी नहीं हो सकी है। वृद्ध के सिर पर गहने चोट के निशान हैं। घटना बुधवार देर शाम की है। पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही बनरहीं गांव निवासी रामअवध यादव बुधवार की शाम को घर से मसाला और मिर्चा लेने के लिए निकला था। वह बाजार न जाकर गांव से कुछ दूर पर स्थित शिवचन की दुकान पर गया और वहां से मसाला और मिर्चा खरीदकर घर लौटने लगा। रास्ते में उसके ऊपर किसी ने धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले के बाद वृद्ध लहूलुहान होकर चकरोड के किनारे पड़ा था। रास्ते से आते समय किसी ने उसे लहूलुहान देखा तो इसकी सूचना घरवालों को दी। घटना की जानकारी होते ही आनन फानन में घरवाले मौके पर पहुंचे। उसे आनन फानन में पहले बड़हलगंज स्थित एक अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर होने के बाद आजमगढ़ लेकर चले गए। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने रामअवध को मृत घोषित कर दिया। रामअवध के सिर में कई जगह गहरे चोट के निशान और एक कान आधा कट गया था। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुबह थानाध्यक्ष दोहरीघाट सुरेश यादव मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में रामअवध के पुत्र वीरेंद्र ने धारदार हथियार से उसके पिता की हत्या किए जाने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुरेश यादव का कहना है कि मरने वाले सिर में गंभीर चोटों के निशान हैं लेकिन मामला अभी तक संदिग्ध बना हुआ है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें