एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नहाते समय किशोर समेत दो की मौत

Mau Updated Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठान टोला मोहल्ले में अपने ननिहाल में आए एक युवक की तमसा नदी में डूबने से बुधवार की दोपहर में मौत हो गई। जबकि मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर कुरऊवा गांव में एक 14 वर्षीय किशोर भी नहाते समय तालाब में डूब गया। मौत की खबर से दोनों के परिवार में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर शव निकालने को लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के बहादुरगंज निवासी 30 वर्षीय दीपू पुत्र स्व. आसिफ अहमद गर्मी की छुट्टी में अपने ननिहाल शहर के पठान टोला में आया था। बुधवार को वह मोहल्ले के लड़कों के साथ तमसा नदी के बम घाट पर नहाने के लिए गया। नहाते समय उसकी डूबने से मौत हो गई। उसे डूबते देख उसके साथ के लड़कों ने इसकी सूचना उसके ननिहाल में दी। मौके पर मोहल्ले के सैकड़ों लोगों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर युवक के घर से भी परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को परिवार वालों को सौंप दिया। मधुबन संवाददाता के अनुसार मर्यादपुर कुरऊवां गांव निवासी 14 वर्षीय नीरज साहनी पुत्र राधेश्याम साहनी बुधवार को गांव के पास ही स्थित एक तालाब में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। इस दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई।
ग्रामीणों ने उसके शव को निकाला। मृतक के पिता राधेश्याम विदेश रहते हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें