एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नर्तकी को लेकर मारपीट से मची भगदड़

Mau Updated Tue, 29 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र केे मडैली में रविवार को आरकेस्ट्रा मेें नर्तकी के साथ छेड़छाड़ को लेकर घराती और बारातियों ने मिलकर पड़ोस के गांव वालों को दौड़ाकर जमकर पीटा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मची गई। काफी देर तक मामला तनावपूर्ण रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हिदायत दिया। मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदारा शाहपुर निवासी स्व. दयाल प्रसाद के पुत्र अनिल रावत की शादी रविवार को मड़ैली निवासी स्व. मारकंडे की पुत्री सीमा भारती से होनी थी। इसके लिए इंदारा शाहपुर से बारात आई थी। रात को आरकेस्ट्रा चल रहा था। इस दौरान पड़ोस के गांव के कुछ मनबढ़ नर्तकी से छेड़खानी करने लगे। यह देखकर घराती और बारातियोें ने ऐसा करने से मना किया तो वे उग्र हो गए। इतने में ही घराती और बारातियों ने मिलकर हुड़दंगों को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई। मारपीट में कुछ लोगों को चोट भी आई है। घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ समय के लिए शादी में भी व्यवधान पड़ गया। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव वालों को समझा बुझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया। हिदायत भी दिया कि कानून को अपने हाथ में न लें। तब जाकर शादी की रस्म शुरू हुई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें