एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी से महिला मरी

Mau Updated Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हलधरपुर। सरायलखंसी और हलधरपुर थाना के बार्डर पर मुख्य मऊ बलिया मार्ग रजनापुर मोड़ पर रविवार को अपराह्न लगभग ढाई बजे बसपा जिलाध्यक्ष के बोलेरो ने एक 45 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। घटना के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जहां महिला की मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया जबकि घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला शिव चर्चा के बाद अपने घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के रजनापुर निवासी 45 वर्षीया गनेशिया देवी पत्नी बहादुर सुबह घर से शिवचर्चा में शामिल होने के लिए चिरकुटवा बाबा मंदिर पर गई थी। वहां से वापस दोपहर को अपने घर जा रही थी। अभी वह गाड़ी से उतर कर रजनापुर मोड की तरफ मुड़ी और सड़क पार कर रही थी कि मऊ से रतनपुरा की तरफ जा रही बसपा जिलाध्यक्ष भीम राजभर की बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद निवासी 40 वर्षीय रामाश्रय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर हलधरपुर और सरायलखंसी की पुलिस पहुंच गई। मामला बार्डर पर होने के चलते सरायलखंसी पुलिस ने अपने परिक्षेत्र की घटना होने पर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस गाड़ी को सरायलखंसी थाने ले आई। संयोग था कि उसमें बसपा जिलाध्यक्ष भीम राजभर नहीं बैठे थे। चालक अकेले ही कहीं जा रहा था। इस संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष भीम राजभर ने बताया कि वह गाड़ी में नहीं थे किसी कार्य से वह जिले से बाहर थे। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें