एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेहोश दारोगा बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर

Mau Updated Sat, 09 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। कोपागंज थाने में तैनात एक दारोगा को बेहोशी के हाल में शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ आए सिपाहियों ने बताया कि गुरुवार की देर रात गश्त से वापस आकर सोए तो फिर सुबह उठे ही नहीं। काफी जगाया गया, लेकिन कोई असर न होने पर कस्बा स्थित सीएचसी ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के बक्सर निवासी गुप्तेश्वर राय 55 वर्ष कोपागंज थाने में दारोगा के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की रात एक बजे वो गश्त से वापस लौटे और थाने में ही सो गए। शुक्रवार की सुबह सात बजे तक न उठने पर साथियों ने उन्हें जगाने का काफी प्रयास किया लेकिन वो नहीं जागे। आननफानन में उन्हें कोपागंज सीएचसी ले जाकर वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने बताया कि रक्तचाप की गड़बड़ी से ऐसा हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें