एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार

Mau Updated Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खुरहट। रानीपुर थाना क्षेत्र के रामवन चट्टी से मंगलवार की सुबह पुलिस ने बीमा अभिकर्ता को फायरिंग करके धमकाने और 50 हजार की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के ऊपर लूट समेत कई संगीन अपराध पंजीकृत है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई और सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर थानाध्यक्ष शशिभूषण राय मंगलवार की सुबह गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देेने के फिराक में हैं। जानकारी होते ही पुलिस बदमाश की तलाश में निकल पड़ी। रामवन चट्टी पर एक व्यक्ति संदिग्ध हाल मेें घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस जब उसके पास पहुुंची तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा। जिसकी पहचान बृजेश चौहान पुत्र उमा चौहान के रूप मेें हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि खिरिया निवासी बीमा अभिकर्ता संकठा प्रसाद जायसवाल पुत्र रामधार को 28 मई को इसी बदमाश ने फायरिंग कर धमकाया था। इसके ठीक एक दिन बाद उससे 50 हजार की रंगदारी की मांग की थी। मामले से दहशत में आए पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी थी। घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस भी बदमाश की तलाश करना शुरू कर दी थी। पकड़े जाने के बाद पुलिस को बदमाश से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। कई संगीन मामले उसके उपर पहले से ही दर्ज है। मिली जानकारियों के आधार पर बदमाश के साथियों का भी पुलिस पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें