एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाइक सवार घायल युवक की मौत

Mau Updated Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सरसेना के समीप बीते शनिवार को सवारी जीप के धक्के से गंभीर रूप से घायल आजमगढ़ जिले के बाइक सवार युवक ने बुधवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना अंतर्गत गोपालपुर निवासी राजबहादुर चौहान पुत्र सोहन शनिवार को बाइक से गाजीपुर से आजमगढ़ जा रहा था। वह जैसे ही चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना के समीप पहुंचा था कि पीछे से आ रही एक सवारी जीप ने उसे धक्का मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें