एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीण भड़के

Mau Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिपाहइब्राहिमाबाद। मधुबन तहसील क्षेत्र के सिपाह-दरौधा माधोपुर मार्ग पर हो रहे पिचीकरण में अनियमितता को देखकर शनिवार की सुबह ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों के रुख को देखकर ठेकेदार के कर्मचारी भाग खड़े हुए। आला अधिकारियों द्वारा दूरभाष पर आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाह-दरौधा माधोपुर मार्गपर पिच करने के लिए छह माह पूर्व गिट्टी आदि फैलाकर छोड़ दिया गया था। गिट्टी जगह-जगह बिखर गई थी। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। अचानक दो दिन मार्ग पर ठेकेदार द्वारा लेपन कार्य शुरू करा दिया गया। ग्रामीणों ने लेपन का कार्य अत्यंत घटिया सामग्री का प्रयोग होता देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कार्य रोकवा दिया। साथ ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। तत्काल इसकी सूचना जिला पंचायत सदस्य यदुवंशी को दिया। श्री यदुवंशी ने मौके पर पहुंचकर आला अधिकारियों से बातचीत की। आला अधिकारियों ने मानक के अनुरूप गुणवत्तापरक कार्य करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हो सका। शेषनाथ सिंह, लल्लन चौहान, स्वामीदयाल चौहान, रामचरन, उमेश, बालचंद, वृजभान, अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें