एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात घायल

Mau Updated Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्राें में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी निवासी फकीरचंद यादव पुत्र देवराज यादव को अनियंत्रित कार से धक्का लगने के बाद घायलावस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा निवासी बिंद्रा सिंह पत्नी विजय नारायन सिंह को भी घायलावस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरी ओर रानीपुर थाना क्षेत्र के ही अकबरपुर निवासी संगीता पत्नी अमलेश राम को घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी लच्छीराम यादव पुत्र स्व. रामारूप को सरसेना बाजार में बाइक की टक्कर में घायल होने के उपरांत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के आदेडीह सरवां निवासी तरन्नुम बानो पुत्री मो. शोबराती को सड़क पार करते समय बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे वो घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के चौरामनपुर निवासी रामराज चौहान पुत्र स्व. योगी को भी मार्ग दुर्घटना में घायल होने के उपरांत जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसी क्रम में बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के माहतबार निवासी नितेश कुमार पुत्र राजेश को घायलावस्था में उपचार के लिए परिजनोें द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें