एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रोटरी क्लब के मेले में कार्यक्रमों की धूम

Mau Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। नववर्ष की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की ओर से नगर के राजस्थान भवन में रोटरी मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर देर तक लोग झूमते रहे। मेले का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक जोेगेंद्र कुमार ने फीता काट कर किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में गेम के स्टाल, बुटिक स्टाल सहित विविध प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। वाराणसी सहित विभिन्न जनपदों से आए दुकानदारों द्वारा स्टाल लगाया गया था। मेले में लोगों ने जम कर खरीददारी की। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक का स्वागत रोटरी क्लब अध्यक्ष आलोक खंडेलवाल व सचिव राकेश गर्ग द्वारा बुके देकर किया गया। सह मंडलाध्यक्ष डा. एसएन खत्री द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कठपुतली के नृत्य के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या रोकने व अन्य शिक्षाप्रद संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. संजय सिंह,डा. एससी तिवारी,डा जीएस अग्रवाल, डा. सुजीत सिंह, डा. मनोज गुप्ता, डा. पीके गुप्ता, जयप्रकाश मिश्र, तैयब पालकी, सपा जिलाध्यक्ष साधू यादव, अतुल जायसवाल, विनोद वर्मा, वृजेश उमर, आशीष अग्रवाल, जितेंद्र, अरुण अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, अजीत सिंह, सौरभ मद्धेशिया, डा. अलका राय, शमीम अहमद, विजय सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें