मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों और कालेजों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों पर लोग झूमते रहे। साथ ही मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य न्याज अहमद ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों की ‘ये देश है वीर जवानों का ...’ आदि अन्य भी कई आकर्षक प्रस्तुतियों पर लोग झूमते रहे। प्रधानाचार्य ने संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यवस्था को कायम रखने के लिए बुनियादी कानून बनाया गया। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया। आजादी के बाद से अब तक हमारे देश ने कई क्षेत्रों में सफलता अर्जित की है। इस समता मूलक समाज की स्थापना पूरे विश्व में एक मिसाल है। जिसे कायम रखना हम सभी का दायित्व है। कालेज के शिक्षक, आरएएफ अधिकारी और जवान भी शामिल रहे। वहीं, नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल एडवोकेट ने झंडारोहण किया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर विजय बहादुर पाल, प्रधानाचार्य केसी पीटर सहित शिक्षक शिक्षिकाएं रही। नगर के होली चिल्ड्रेन स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक हाजी शकील अहमद ने झंडारोहण किया। अस्तूपुरा स्थित मदरसा शेख इस्लामिया स्कूल में प्रबंधक शेख वसीउल्लाह ने झंडारोहण किया। अलीशा, ईसा, लाएबा, मुहम्मद कैफ आदि ने ‘सावित्री सत्यवान’ नाटक पेश किया। नर्सरी ट्रेनिंग के तत्वावधान में रामस्वरूप भारती इंटर कालेज मेें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। संचालिका बबीता मिश्रा झंडारोहण किया। कार्यक्रम में आकर्षक प्रस्तुति पेश करने वाले छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। नगर के शारदा नारायण फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रमों के माध्यम से भ्रष्टाचार पर प्रहार किया। मुख्य अतिथि जगत नारायण सिंह, प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। रतनपुरा संवाददाता : विभिन्न इलाकों में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आदर्श प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान रामाश्रय मौर्य, गाढ़ा प्राथमिक विद्यालय पर रामाश्रय साहू, बाबू सिपाही सिंह स्मारक विद्यालय मेउड़ी पर संजय सिंह ने झंडा फहराया। इसी क्रम में ब्लाक मुख्यालय स्थित दीपालय कान्वेंट स्कूल, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, दयानंद इंटर कालेज , नेहरु इंटर कालेज रतनपुरा सहित विभिन्न इलाकों के स्कूलों मेें झंडारोहण किया गया। नगर के फातिमा स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ सर्जन डा. सरफराज अहमद ने तिरंगा फहराया। बच्चों ने ‘मां तुझे सलाम ...’ आदि गीत पेश कर लोगों को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों आदर्श मिश्र, मनीषा गुप्ता, अतुल चतुर्वेदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सिस्टर अपोलीन पिंटो कार्यक्रम के विजेताओं को शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया।