एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर वृद्धा की मौत

Mau Updated Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गालिबपुर में शनिवार सुबह ट्रक के चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने ट्रक को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। जबकि वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र की फुलझारी देवी (55) पत्नी स्व. चन्द्रजीत निवासी सेमरी जमालपुर बेटे के साथ नगर स्थित एक मुहल्ले में परिचित की मौत पर शोक प्रकट करने आई थीं। शनिवार सुबह वह घर जा रही थी। वह जैसे ही गालिबपुर मुहल्ले के पास पहुंची। सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उस पर बैठी फुलझारी देवी सड़क पर जा गिरी। इस दौरान ट्रक का पिछला चक्का उसके सिर को कुचल दिया। उनका बेटा बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना के बाद ट्रक और चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें