एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Mau Updated Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर नगर के गाजीपुर तिराहा के समीप प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर बैठक कर कुंडा में हुई सीओ की हत्या की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता रामाश्रय राय ने कहा कि प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा में सीओ जियाउल हक सहित तीन लोगों की बर्बरता पूर्वक की गई हत्या से पूरा प्रदेश हिल गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। कहा कि प्रदेश में लूट खसोट, गुंडागर्दी, हत्या, बलात्कार जैसी बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में ही प्रदेश सरकार ने अपना विश्वास जनता के बीच खो दिया है। आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लगी तो प्रदेश की स्थिति काफी दयनीय होगी। मांग किया कि सीओ के परिवार की हर संभव मदद की जानी चाहिए। साथ ही घटना के दोषियों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए। पुतला फूंकने वालों और बैठक में मुख्य रूप से रामजपित पांडेय, नंदकिशोर सिंह, यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष सूरज राय, हंसनाथ तिवारी, इम्तेयाज नसीम, इकबाल अहमद, शशिकांत राय, अशोक सिंह, उमेश सिंह, रामबहादुर सिंह, वीरेंद्र चौहान, न्याज शाही, मनोज गिहार, इनामुल हक, अनिल जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, नवाब अली, खालिद अंसारी, सज्जाद, मुहम्मद यूनुस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें