एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पोखरी में डूबने से अधेड़ की मौत, चक्काजाम

Mau Updated Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोइरियापार स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के निकट पोखरी में एक 47 वर्षीय अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर ग्रामीण और परिजनों ने भातकोल एवं कोईरियापार मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। घटना के घंटों बाद भी पुलिस का पता नहीं था। परिजन पोखरे में डूबने के मामले में किसी के द्वारा अधेड़ को धकेल दिए जाने का आरोप लगा रहे थे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भरपुरवा चौहान बस्ती गांव निवासी रामकेवल चौहान पुत्र बाड़ू चौहान शुक्रवार को कोइरियापार स्थित एक प्राइमरी विद्यालय के पास गया था। इस दौरान वह किन्हीं कारणों से पोखरी में चला गया और तैरना न जानने से उसकी डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों एवं परिजनों को हुई तो उन्होंने वहां पहुंच कर शव निकाला। ग्रामीणों ने इस दौरान शव को कोइरियापार एवं भातकोल मार्ग पर रख कर चक्का जाम कर दिया। परिजन इस दौरान पोखरी में डूबने का कारण किसी द्वारा उसमें धकेल देना बता रहे थे और मार डालने का आरोप लगा रहे थे। चक्का जाम के बाद आठ बजे तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। मृतक के चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। देर शाम को कोइरियापार पुलिस चौकी के सिपाहियों एवं संभ्रांत लोगों की मदद से चक्का जाम समाप्त कराया गया। जिसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले गए। इस संबंध में कोतवाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन कई बार घंटी जाने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस संबंध में सीओ आरके सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें आठ बजे तक नहीं मिली थी। मौके पर पुलिस भेजकर मामले को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें