एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सपा नेत्री पर लटकी निष्कासन की तलवार

Mau Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। मधुबन विधानसभा की सपा नेत्री और जिला पंचायत सदस्य ममता चंद्रा को पार्टी कार्यकर्ताओं का ही विरोध करना भारी पड़ सकता है। दो सपा जिला पंचायत सदस्यों का एक दूसरे पर वाकयुद्ध के बाद सपा विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासन की नोटिस भी जारी किया है। इससे उनके ऊपर निष्कासन की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला नेत्री ममता चंद्रा और पार्टी के ही एक अन्य जिला पंचायत सदस्य के बीच काफी दिनों से अंदरूनी द्वंद चल रहा था। दोनों जिला पंचायत सदस्यों के बीच का विरोध गत दिनों खुलकर सामने आ गया था। एक दूसरे के विरोध के बाद ममता चंद्रा ने समाजवादी पार्टी में ही दलितों के सम्मान को लेकर सवाल उठाया था। यही नहीं इस संबंध में बयानबाजी भी की थी। ममता के इस बयान को पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू ने गंभीरता से लिया। साधू ने ममता चंद्रा के पार्टी से निकाले जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष मधुबन को निर्देश दिया है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष साधू यादव का कहना है कि सपा में रहते हुए पार्टी विरोधी कृत्यों के चलते ममता चंद्रा को निष्कासन की नोटिस जारी की गई है। इसके बाद उचित जवाब न मिलने पर उन्हें निष्कासित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें