एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आशनाई में गला घोटकर मारा गया था यशवंत

Mau Updated Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मधुबन। इटौरा खुर्द गांव के सीवान में गत दिनों हत्या कर फेंके गए यशवंत के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। एसएचओ एनके ओझा ने गुरुवार को मोबाइल काल डिटेल के आधार पर एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीन अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया के शिवरी गांव निवासी यशवंत उर्फ अप्पू पुत्र स्व. प्रदीप का मधुबन थाना क्षेत्र के इटौरा खुर्द गांव में ननिहाल था। वह अकसर ननिहाल में रहता था। सोमवार की उसकी लाश उसके ननिहाल में मिली थी। मधुबन पुलिस का दावा है कि युवक घर से बारात में जाने के लिए निकला था लेकिन बारात में न जाकर दरगाह चला गया था। यहां अपने ननिहाल इटौरा खुर्द गांव की एक लड़की को एकतरफा प्यार के चक्कर में मोबाइल से फोन कर रहा था। लड़की गांव में कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश के जबलपुर से अपने पिता के साथ आई थी। यशवंत द्वारा उसके मोबाइल पर फोन के बाद भी जब वह फोन नहीं उठाई तो यशवंत ने उसे आत्महत्या संबंधी एसएमएस भेजा। मामला हद से आगे बढ़ते देख लड़की पूरे वाकिये से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने यशवंत से बात कर उसे घर बुलाया और समझाने का प्रयास किया। यशवंत कोई बात समझने को तैयार नहीं था। इस पर क्रोधित होकर परिजनों ने यशवंत की गला घोट कर हत्या कर दी। शव को ननिहाल में फेंक दिया। मोबाइल के काल डिटेल से मिले बिंदुओं के आधार पर पुलिस हत्यारोपियों को बेनकाब करने में कामयाब रही। गुरुवार को गुलजार को जेल भेज दिया गया। जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें