एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आतंकियाें को आर्थिक सहायता दे रही है सपा

Mau Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रतनपुरा। बेगुनाहों का खून बहाने वाले आतंकवादियों को सपा सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दिया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों, मर्यादाओं के साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं अस्मिता का जबरदस्त अपमान है। इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बातें भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रो. रामजी सिंह ने मंगलवार को रतनपुरा में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने लोकतांत्रिक लोकलाज का पूर्णतया परित्याग कर दिया है। इस सरकार से किसी भी प्रकार के अच्छे कार्यों की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। नक्सलवाद, आतंकवाद, माओवाद को देश के लिए खतरा बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश द्वारा इस समस्या का हल ढूंढा जाए। कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में लड़ेगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी नीतियों के बीच प्रचारित-प्रसारित करें। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी देश की जनता आशा भरी निगाह से भाजपा की ओर निहार रही है। ऐसे में यह हमारा दायित्व है कि हम जनता की समस्याओं को सुने और उनके निदान के लिए सड़क पर उतरें। इस दौरान प्रेम कुमार, अंगद गुप्त, आनंद वर्मा, मोहन कुमार गुप्ता, अनिल, मुन्ना खरवार समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें