एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिवचंद के बेटे अब नहीं करेंगे पिता को तंग

Mau Updated Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। अपने ही बेटों से ठगी का शिकार और उपेक्षित बिजली विभाग के एक रिटायर्ड लाइन मैन का मामला बुजुर्ग हमारी धरोहर समिति में सुलझा लिया गया। बेटे अब शिवचंद को तंग नहीं करेंगे। इस समिति का गठन एसपी की पहल पर खासकर बुजुर्गों की समस्या के समाधान के लिए किया गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा निवासी शिवचंद राजभर बिजली विभाग के रिटायर्ड लाइनमैन हैं। बीते दिनों वह बीमार पड़े तो उनके तीनों पुत्रों ने कहा कि बैंक में आपके जो रुपये हैं वो हमें दे दीजिए। ईलाज कराने के बाद जो शेष बचेगा आपको लौटा दिया जाएगा। शिवचंद ने बेटों को रुपये दे दिए। तीनों बेटों ने अपने पिता शिवचंद्र को एक अस्पताल में भर्ती तो कराए लेकिन उन्हें लावारिस हाल छोड़कर भाग आए। शिवचंद ने इसकी शिकायत एएसपी तेजस्वरूप सिंह से की। एएसपी ने मामला बुजुर्ग से जुड़ा होने के चलते शिकायत को बुजुर्ग धरोहर समिति के समक्ष भेज दिया।शनिवार की रात को शिवचंद और उनके तीनों पुत्रों को एसपी आवास पर बुलाया गया। बातचीत के दौरान तीनों पुत्रों ने पिता के रुपये लौटा कर उनका बेहतर इलाज कराने का एसपी से वायदा किया। साथ ही पिता के मान-सम्मान की करने की बात कही। एसपी ने कहा कि यदि फिर शिकायत मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें