एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हवाई पट्टी विस्तार को शुरू हुई जमीन की तलाश

Meerut Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी विस्तार के लिए जमीन चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 दिन में जिला प्रशासन को फिजिविएलिटी प्लान तैयार क रके रिपोर्ट शासन को भेजनी है। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट ने एमडीए और एसडीएम से जमीनों के ब्यौरे और स्वामित्व की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक विमानन पत्तन और नागरिक उड्डयन विभाग की टीम के सर्वे के बाद मेरठ हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए जमीन तलाशने का काम शुरू हो चुका है। जिला प्रशासन ने विस्तारीकरण के लिए परतापुर गगोल, काशी और कंचनपुर घोपला गांव की जमीनों को चिह्नित किया है। अब सिटी मजिस्ट्रेट ने एमडीए और एसडीएम मेरठ से चिह्नित जमीनें किस प्रकार की हैं और इन पर स्वामित्व का ब्यौरा मांगा है। ताकि अधिग्रहण के लिए मुआवजे में कितने धन की आवश्यकता होगी, साथ ही वन भूमि के बदले कितनी भूमि की जरूरत होगी का अनुमान लगाया जा सके।
कोट
एसडीएम और एमडीए से जमीन का ब्यौरा मांगा गया है। साथ ही भूमि किस प्रकार की, किस मोड की है, यह सूचना भी मांगी है। ताकि आगे की प्रक्रिया की तैयारी हो सके। - डीबी श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें