एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दिन दहाड़े घर में लूट, दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

Meerut Updated Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोदीपुरम/दौराला। कस्बा दौराला की दौलतराम कालोनी में बेखौफ बदमाश दिन दहाड़े मकान में घुस गए और महिला को आतंकित करके गहने लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से अल्मोड़ा निवसी महेंद्र दौराला शुगर मिल में नौकरी करता है। यहां वह पत्नी सीता के साथ दौलतराम कालोनी में पहली मंजिल पर रहता है। सोमवार दोपहर सीता घर पर अकेली थी। महेंद्र ड्यूटी पर गया था। इसी दौरान पीछे की दीवार के सहारे दो बदमाश मकान में घुस गए और सीता को आतंकित करके बदमाशों ने कानों से कुंडल तथा नाक से लोंग तोड़ ली। लूटपाट के बाद जब बदमाश फरार हो गए तो सीता ने शोर मचाया। शोर सराबा होने पर कालोनी वाले इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना दौराला थाना पुलिस को दी गई। सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसको लेकर कालोनी वासियों में पुलिस के प्रति रोष भी रहा। घटना की बाबत दौराला थाना पुलिस को तहरीर दे दी गई है। दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से नागरिकों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें