मेरठ। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप पर शासन ने दो पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच बैठा दी है। इनमें एक इंस्पेक्टर व दूसरा डीएसपी रैंक का है। शासन के निर्देश पर मंगलवार को सीआईडी ने जांच शुरू कर दी है।
सीआईडी सूत्रों के अनुसार शासन से शिकायत की गई थी कि दोनों पुलिस अफसरों ने पद पर रहते काफी चल और अचल संपत्ति अर्जित की है। दोनों के पास कई बेनामी भूखंड और नकदी होने का भी आरोप लगा। शासन ने आरोपों को संज्ञान में लेते हुए सीआईडी मेरठ सेक्टर को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। दोनों अफसर मेरठ एनसीआर जोन में ही तैनात बताए जाते हैं। इससे पूर्व शासन द्वारा पावर कारपोरेशन और विकास प्राधिकरण के दो कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।