एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यूपी से टकराने झारखंड की टीम पहुंची

Meerut Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। अंडर-19 कूच विहार क्रिकेट ट्रॉफी का मैच खेलने झारखंड की टीम बुधवार को शहर पहुंच गई। यूपी के खिलाड़ी आज पहुंच जाएंगे। चार दिवसीय मैच शनिवार से भामाशाह मैदान पर शुरू होगा। टीम को दोपहर 2 बजे होटल रॉयल इन में पहुंचना था, लेकिन किसी कारण से साढ़े चार बजे पहुंची। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल के नेतृत्व में खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम:
विशाल सिंह (कप्तान), विराट, सचिन, पप्पू, श्रेय श्रीवास्तव, कौशल सिंह, प्रेम कुमार, मोनू सिंह, कृष्णा पटेल, कौशल किशोर सिंह, सोनू सिंह, रोमित सिंह, सुमित (विकेटकीपर), कोच : राजीव कुमार राजा, मैनेजर-एसए रहमान।

मैच जीतने आए हैं : कोच
आलराउंड प्रदर्शन से यूपी को हराकर टीम बड़ा उलटफेर करेगी। यह बात झारखंड क्रिकेट टीम के कोच राजीव कुमार राजा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि टीम में अधिकतर खिलाड़ी अंडर-16 टीम से आए हैं। टीम की मजबूती खिलाड़ियों का आलराउंडर और विश्वास से लबरेज होना है। उन्होंने कहा कि यूपी की टीम मजबूत है और कई खिलाड़ी बड़ा स्कोर करने में सक्षम हैं। मैच रोमांचक होगा, जिसमें उनकी टीम जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोक देगी। आज से टीम अभ्यास करेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें