एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आजम साहब! खुले में ही बिकता है मेरठ में मीट

Meerut Updated Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल द्वारा विधानसभा में उठाए गए सवाल की मंगलवार को पुष्टि हो गई। नगर आयुक्त ने टीम के साथ दुकानों का निरीक्षण किया तो मीट खुले में बिकता मिला। सख्त कार्रवाई करते हुए 18 दुकानदारों के चालान काटे गए। लाइसेंस नहीं होने के चलते एक दुकान बंद करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नगर आयुक्त राजकुमार सचान के नेतृत्व में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजवीर सिंह समेत टीम ने रेलवे रोड, घंटाघर, भैंसाली बस अड्डे के समीप बनीं मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मानकों को ताक पर रखे जाने की पुष्टि हो गई। पिछले दिनों इसी मामले को कैंट विधायक डॉ. सत्यप्रकाश अग्रवाल ने विधानसभा में उठाया था। उन्होंने पूछा था कि क्या मेरठ में खुले में मीट की बिक्री होती है? क्या पूरा मामला नगर निगम के संज्ञान में है? अगर है तो क्या कार्रवाई की गई? जवाब में नगर विकास मंत्री आजम खां ने मेरठ में खुले में मीट की बिक्री नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाती है। नगर आयुक्त राजकुमार सचान ने बताया कि नियम अनुपालन नहीं करने वाले 18 दुकानदारों का चालान काटा गया है। जबकि लाइसेंस नहीं होने के चलते एक दुकान को तत्काल बंद करा दिया गया।

ये हैं मानक:
: मीट दुकान संचालन के लिए मौजूद हो लाइसेंस
: जाली अथवा कांच के केबिन में ढककर रखा जाए मीट
: दुकान में सफाई का हो पूरा इंतजाम
: मुर्गा कटान के लिए बना हो प्लेटफॉर्म
: राहगीरों को खुले में नजर नहीं आना चाहिए मीट
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें