मेरठ। ‘वैसलीन कोमल त्वचा’ सह प्रायोजक ‘अमर उजाला’ कांटेस्ट की विजेता तारापुरी की फरहा अली बनीं। विजेता को अमर उजाला कार्यालय में 50 हजार रुपये का चेक दिया गया। आरजी डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा फरहा इनाम पाकर खुश नजर आईं। उसने बताया कि वह ‘अमर उजाला’ की नियमित पाठक है और वैसलीन वाले कार्यक्रम को शुरू से पढ़ रही हैं। कहा कि अमर उजाला नेे ऐसे कार्यक्रम के जरिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। फरहा पेंटिंग टीचर बनना चाहती हैं। पिता जमशेद अली ट्रांसपोर्टर हैं। माता सखीना गृहणी हैं।