एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अस्पताल में दरार, हंगामा

Meerut Updated Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। ईव्ज अस्पताल के बच्चा वार्ड की छत में अचानक दरार आने पर तीमारदारों ने हंगामा किया। तीमारदार अपने बीमार बच्चों को लेकर इधर उधर भागने लगे। जिनमें छह बच्चों को परिजन दूसरे अस्पताल में ले गए, जबकि पांच बच्चों को ऊपर मंजिल में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के ईव्ज अस्पताल में बच्चा वार्ड में 11 बच्चों का इलाज चल रहा है। सोमवार देर रात बच्चा वार्ड की छत में दरार देखकर अस्पताल प्रशासन बच्चों को ऊपरी मंजिल में शिफ्ट करने लगा। जिसको लेकर तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। इसी दौरान अस्पताल मैनेजर की तीमारदार से धक्का मुक्की हो गई।
हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के बाद कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने तीमारदारों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने बताया कि छह बच्चों के परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल में ले गये है। बाकी पांच बच्चों को ऊपरी मंजिल में शिफ्ट किया गया। अस्पताल के डॉ. एनपी जैन ने बताया कि बरसात के कारण छत में मामूली दरार देखी गई थी। एतियात तौर पर बच्चों को ऊपर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। कुछ अराजक तत्व के लोगों ने बेवजह अस्पताल की छत गिरने की सूचना फैला दी। जिसके चलते तीमारदारों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें