एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीरिंज घोटाला : अभियान पर सवाल

Meerut Updated Thu, 14 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान पर विभागीय अफसरों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने तर्क दिया है कि जब सीरिंज थे ही नहीं तो बच्चों को टीके कैसे लगाए। जांच समिति ने अफसरों को सौंपी रिपोर्ट में स्टोर कीपर और इंचार्ज को दोषी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सदस्यीय समिति ने बुधवार को एडी हेल्थ को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में मुरादाबाद के स्टोर प्रभारी और स्टोर कीपर वीके वाजपेयी सहित मेरठ के स्टोर कीपर अनिल और प्रभारी जेडी डॉ. पीके जैन को दोषी बताया है। समिति ने दोनों प्रभारियों द्वारा लापरवाही करने पर कार्रवाई की मांग की है। एडी हेल्थ डॉ. एके खरे ने बताया कि रिपोर्ट मिल गई है, जिसे शासन को भेजने की तैयारी है।
पहले क्लीन चिट ः समिति ने 15 दिन पहले ही जांच रिपोर्ट तैयार कर ली थी। पुरानी रिपोर्ट में स्टोर कीपर को दोषी बताया था, अबकी रिपोर्ट बदली है।
जांच को भेजे हस्ताक्षर
मुरादाबाद के बिल वाउचर्स व रिकार्ड में कई स्थानों पर स्टोर कीपर वीके वाजपेयी के हस्ताक्षर हैं, मगर स्टोर कीपर इसे गलत बता रहा है। हस्ताक्षरों की पुष्टि के लिए नमूना जांच को हैदराबाद भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें