एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिव चौक पर अवैध पार्किंग के जारिए उगाही

Meerut Updated Mon, 25 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। कैंट बोर्ड प्रशासन पार्किंग ठेकेदार की दबंगई के आगे नतमस्तक है। बोर्ड के पार्किंग बंद करने के आदेश के बावजूद नागरिकों से जबरन वसूली की जा रही है। जिससे राहगीर सदर शिव चौक पर आए दिन जाम में फंसकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट बोर्ड ने वर्ष 2012 में कुशलवीर को हनुमान चौक से शिव चौक तक पार्किंग का ठेका 3.13 लाख रुपये में दिया था। ठेकेदार द्वारा पार्किंग शिव चौक घंटाघर से मानचाऊं रेस्टोरेंट तक कराई जा रही है। होली के चलते बड़ी संख्या में लोग खरीददारी के लिए सदर बाजार पहुंच रहे हैं। राजस्व अधीक्षक से साठगांठ करके चौधरी बाजार तक भी पार्किंग कराई जा रही है। इतना ही नहीं वाहन स्वामियों से पांच के बजाय 10 और दस के बजाय 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। जिससे रोजाना घंटों जाम लगता है और राहगीर परेशान होते हैं। बीती 18 मार्च को बुलाई स्पेशल बोर्ड बैठक में सदस्य जगमोहन शाकाल की मांग पर बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल वीके यादव ने अवैध पार्किंग को तत्काल बंद कराने का आदेश दिया था।
कमीशन में दब गया आदेश
अमर उजाला संवाददाता ने पार्किंग ठेका खत्म होने की बात पर्ची काट रहे युवक से कही तो उसका जवाब था कि कैंट बोर्ड को कमीशन जाता है। कौन बंद कर देगा पार्किंग, हमें तो इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

शिव चौक पर पार्किंग बंद करने का आदेश दिया है। यदि पार्किंग चल रही है तो इस पर कार्रवाई कर राजस्व विभाग से जवाब मांगा जाएगा। एमए जफर, प्रवक्ता, कैंट बोर्ड
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें