एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब 1,64 लाख एपीएल परिवारों को नहीं मिलेगा सस्ता राशन

Meerut Updated Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। अब न तो गरीब एपीएल परिवारों को बीपीएल की तर्ज पर सस्ता राशन मिलेगा और न ही चावल मिलेंगे। क्योंकि सरकार ने राशन वितरण प्रणाली के तहत तीन माह के लिए शुरू की व्यवस्था को बंद कर दिया है। विभाग की मानें तो यह वैकल्पिक व्यवस्था थी। लगातार तीन माह चली इस योजना से जनपद के 1 लाख 64 हजार परिवारों को 4.65 रु. प्रति किलो की दर से 15 किलो गेहूं और 6.15 रु. प्रति किलो की दर से 20 किलो चावल का वितरण किया गया। आगामी अप्रैल माह से राशन वितरण पुरानी व्यवस्था के अनुरूप होगा। सभी एपीएल परिवारों को एक समान ही दर पर गेहूं मिलेगा। शासन के निर्देशानुसार जनपद में जनवरी 2013 से जनपद के गरीब एपीएल परिवारों के लिए बीपीएल की तर्ज पर सस्ता गेहूं, चावल वितरण शुरू हुआ था। जनवरी, फरवरी और मार्च में लगातार बीपीएल की तर्ज पर सस्ता राशन वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय परिवारों का लेखा-जोखा
एपीएल परिवार 7,59638 लाख,
बीपीएल 15443 हजार,
अंत्योदय 9229 हजार,

- शासनादेश के मुताबिक जनपद में 1 लाख 64 हजार गरीब एपीएल परिवारों का चयन किया गया था। जिनको निर्धारित दामों के मुताबिक गेहूं और चावल बांटा गया। योजना को आगे संचालित करने के लिए सरकार से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। अब सभी एपीएल परिवारों को 6.60 रुपये प्रति किलो गेहूं मिलेगा।
-डीएन श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें