एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तीन महीने... 30 महिलाओं का कत्ल

Meerut Updated Tue, 02 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। तीन माह में 30 से अधिक महिलाओं की हत्या ने जिले की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुलिस आंकड़ों पर गौर करें तो एक जनवरी से 31 मार्च 2013 के बीच 15 महिलाएं दहेज की बलि पर चढ़ गई। वहीं अवैध संबंध, प्रेम प्रसंग और विवाद की वजह से 15 महिलाओं का कत्ल कर दिया गया। 150 से अधिक महिलाओं ने दहेज उत्पीड़न की शिकायतें कीं। जिसमें 32 मामले पुलिस ने दर्ज कर लिये। 350 से 400 के आसपास मामले परिवार परामर्श केन्द्र में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी के रिश्तों में दरार पड़ने लगी हैं। इसके पीछे मुख्य वजह दोनों के बीच शक पैदा होना है। तीन माह के आंकड़ों पर गौर करें तो अवैध संबंधों की वजह से सात महिलाओं और चार पुरुषों की हत्याएं हुई हैं। यूं कहा जाए कि दरकते रिश्तों की वजह से खून बहाने का दौर जारी है। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास का होता है लेकिन, अब शादी के बाद से ही एक-दूसरे की शिकायतों का दौर शुरू हो जाता है। इससे पुलिस अफसरों के यहां हर रोज आठ से दस शिकायतें ऐसी आती हैं। इनमें कई मामलों में अवैध संबंध के होते हैं। अधिकतर मामलों में पुलिस कार्रवाई के नाम पर कोरम पूरा कर चुप्पी साध लेती है। जिसकी वजह से ऐसे मामलों में बढ़ोतरी जारी है।
तीन माह में हुई महिलाओं की हत्याएं, उत्पीड़न की घटनाएं
वर्ष हत्या दहेज हत्या उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज मुकदमे
2013 15 15 150 32
2012 19 8 97 28
2011 10 6 86 24
----------------------------------- --------------------------------------
केस वन
ढ़वाई नगर निवासी टेंपो यूनियन के मुंशी इरशाद का अवैध संबंध ड्राइवर की पत्नी से हो गया। ड्राइवर ने उसे समझाया लेकिन, वह नहीं माना। ड्राइवर ने शराब में जहरीला पदार्थ पिलाया और उसकी गला दबाकर हत्या करके लाश नौचंदी क्षेत्र में फेंक दी। ड्राइवर की पत्नी इससे पहले अपने पहले पति की हत्या के आरोप में जेल की हवा खा चुकी थी।
विज्ञापन

केस दो
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-12 में नदीम नामक युवक ने अवैध संबंध के चलते पत्नी शैला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीचबचाव में आई सास को भी मौत के घाट उतार दिया। इसी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर डी ब्लाक में नीरज तोमर नामक एक फौजी ने पत्नी की बेवफाई से तंग आकर उसे चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया था। उसने लव मैरिज की थी लेकिन, उसकी पत्नी कुछ दिन बाद दिल दूसरे को दे बैठी थी।
केस तीन
एक प्रेस फोटोग्राफर का अवैध संबंध अपने दोस्त की पत्नी से हो गया। उसके दोस्त ने उसे पल्लवपुरम स्थित घर बुलाया और शराब पिलाकर उसकी हत्या करक ेलाश हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में फेंक दी। ये घटनाएं तो सिर्फ बानगी भर हैं। अवैध संबंधों को लेकर तीन माह के अंतराल में सात से अधिक महिलाओं और चार पुरुषों की हत्याएं हुई हैं। अवैध संबंधों में एक अफसर पिता ने बेटी प्रीति की, वहीं एक बेटी ने ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्याएं कर है।
प्रस्तावित : विनोद कुमार तिवारी
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें