एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी नहीं लखीपुरा है पॉश इलाका

Meerut Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। सवाल किया जाए कि शहर के सबसे पॉश इलाके कौन से हैं तो अधिकांश लोगों के जवाब डिफेंस कॉलोनी, गंगानगर, मंगल पांडे नगर, रक्षापुरम होेंगे। लेकिन नगर निगम में उल्टी ही गंगा बह रही है। फतेहउल्लापुर रोड, लखीपुरा, अहमद नगर जैसे पिछड़े क्षेत्रों में पॉश इलाकों की दरों को आधार मानते हुए हाउस टैक्स वसूली के बिल भेजे गए हैं। यह अलग बात है कि यहां सीवर लाइन नहीं है। सड़कोें के नाम पर गड्ढे हैं। गंदगी के ढेर लगे हैं। नाले चोक हैं। इन बिलों पर पार्षदों का पारा चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 80 वार्ड हैं। कर वसूली बढ़ाने के लिए अप्रैल 2004 से नगर निगम में स्वकर व्यवस्था लागू की गई थी। पहले से ही विवादित दरों पर नगर निगम ने अब 50 प्रतिशत वृद्घि करने का भी प्रस्ताव तैयार कर लिया है। वार्ड संख्या 73, 74, 75 में लोगों को कर अदा करने के लिए हस्तलिखित बिल भी भेजे गए हैं। ये बिल डिफेंस कॉलोनी, गंगा नगर, मंगल पांडे नगर, रक्षापुरम के स्वकर दरों (प्रति वर्ग फुट) को आधार बनाकर भेजे गए हैं।
यह है सूरतेहाल :
क्षेत्र सर्किल रेट स्वकर (पक्का भवन/आरसीसी/आरबीसी)
फतेहउल्लापुर रोड 3400 रुपये (अंदरूनी हिस्सो में) 1.39
(13500-19000 मुख्य मार्ग)
लखीपुरा 3400 1.39
रक्षापुरम 10,000 1.28
मीनाक्षीपुरम 9,500 1.28
राधा गार्डन 11,000 1.28
गंगा सागर (6300-6500) 1.28
गंगा नगर (9500-10,000) 1.28
सांईपुरम 5000 0.73
श्रद्घापुरी (13000-15000) 0.83
डिफेंस कॉलोनी (मवाना रोड) 20,000 1.28
मंगल पांडे नगर 16,500 0.84
लोहिया नगर 8,000 1.12
नोट : (सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर के हैं। स्त्रोत : अधिवक्ता संजय कटारिया)
(डीएम सर्किल रेट के अनुसार स्वकर दरें नगर निगम द्वारा निर्धारित हैं)
कुछ ऐसे होता है कर निर्धारण
फॉर्मूला : क्षेत्रफल (कार्पेट एरिया) गुणे स्वकर निर्धारित दर गुणे 12 = वार्षिक कर मूल्यांकन (एआरवी)
एआरवी - स्वकर नियमावली द्वारा जारी छूट डिवाइडेट 8 = हाउस टैक्स
इस कारण स्वकर की दरों में इजाफा होते ही हाउस टैक्स का भार भी बढ़ जाएगा।
हाउस टैक्स में निर्धारित छूट
0-10 वर्ष 25 प्रतिशत
10-20 32.5 प्रतिशत
20 से अधिक 40 प्रतिशत
क्या है कहना :
: जनता का हित ही सर्वोपरि है। व्यवस्था में कोई खामी है, तो अधिकारियों को उसे दुरुस्त कराना चाहिए। दरों में वृद्घि नहीं होने दी जाएगी।
- हरिकांत अहलूवालिया, महापौर
नगर निगम अमला जनता के साथ मनमानी पर उतर आया है। नगर विकास मंत्री आजम खां के समक्ष यह मसला रखा जाएगा।
- रफीक अंसारी, वरिष्ठ सपा नेता
दरों में बढ़ोतरी के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध होगा। इसे कार्यकारिणी और बोर्ड बैठक में पास नहीं होने दिया जाएगा
- हाजी मो. शाहिद, नेता विपक्ष नगर निगम
नगर निगम अधिकारी पहले जनता को बेहतर सुविधा मुहैया कराएं। जनता हर रोज समस्याओं से जूझने को मजबूर है। स्वकर दरों में इजाफा नहीं होने दिया जाएगा।
- विजय आनंद अग्रवाल, पार्षद भाजपा
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें