मेरठ/परतापुर। महरौली निवासी राजू के पास पड़ोसी राजपाल ने कमेटी डाल रखी थी। शनिवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद मारपीट, पथराव और फायरिंग हो र्र्गई। इसमें पवन, योगेश, राजपाल, राजू समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों की तहरीर पर कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एक आरोपी को हिरासत में लिया है।