मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो के एस पॉके ट में जगह-जगह पड़ी गंदगी और खराब स्ट्रीट लाइटों के विरोध में महिलाओं ने शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो निगम कार्यालय घेरेंगी।
एस पाकेट में पिछले एक सप्ताह से जगह-जगह गंदगी फैल है। नालियों की सफाई नहीं हो रही। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। कॉलोनी के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को एस पाकेट में महिलाएं एकत्रित हुई और महिलाओं ने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर, मंजू तेवतिया, अंजू सिंधू, सीमा राघव, ओमवती, गुडडी आदि मौजूद रहीं।