एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट में पशुओं का अवैध कटान पकड़ा

Meerut Updated Sun, 18 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के ऊंचा सद्दीकनगर में शनिवार को दो गोदामों में पशुओं का अवैध कटान होते पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों गोदाम से 48 जिंदा कटरे, कई पशुओं की खाल और कटान में प्रयुक्त हथियार बरामद किए। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। नगर निगम सफाई कर्मियों की तहरीर पर दो को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बनी सराय निवासी हाजी राजू और कय्यूम निवासी ऊंचा सद्दीकनगर ने सद्दीकनगर में पशुओं के कटान के लिए दो गोदाम बना रखे हैं। मुखबिर की सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने छापा मारकर हाजी राजू के गोदाम से 26 और कय्यूम के गोदाम से 22 जिंदा कटरे पकड़े। पुलिस ने पशुओं को सूरजकुंड काजी हाउस भिजवाया। अवैध कटान की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूरजकुंड पहुंचकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर जनक सिंह पुंडीर ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मी सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर हाजी राजू, कय्यूम और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लोगों ने हंगामा किया
पुलिस ने छापा मारकर पशुओं को बरामद किया तो लोगों ने पुलिस की घेराबंदी कर ली। लोगोें ने हंगामा करना शुरू किया। पुलिस लोगों पर लाठीचार्ज करती कि लोग पीछे हट गए। पुलिस ने वाहन मंगाकर पशुओं को सूरजकुंड पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें