एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अपनों की ही शिकायत करेंगे सपाई

Meerut Updated Sat, 24 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। शहर में सपा की विवादों की फेहरिस्त में नए विवाद जुड़ गए हैं। सपा के वरिष्ठ नेता सरवत चौधरी के घर आजम खां का कार्यक्रम निरस्त होने से विवाद शुरू हुआ है। वहीं सर्किट हाउस में सपा नेत्री संगीता राहुल ने भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। आहत कार्यकर्ता अब शिकायत लेकर लखनऊ जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आजम खां के शहर में आगमन से पहले सपा नेता सरवत चौधरी के घर जाने कार्यक्रम शासन ने जारी किया था। इसके बाद कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। बृहस्पतिवार शाम को सरवत चौधरी आजम खां को बुलाने के लिए सर्किट हाउस में डटे रहे। लेकिन चौधरी इस पूरे कार्यक्रम मेें आजम खां से मिल भी नहीं पाए। आहत चौधरी ने इस पूरे प्रकरण का ठीकरा एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल पर फोड़ा है। उनका आरोप है कि एमएलसी के कहने पर ही आजम खां का कार्यक्रम निरस्त किया गया है। कहा यह भी जा रहा है कि मनोनीत पार्षदों का विरोध भी सरवत चौधरी को भारी पड़ गया है। चौधरी ने शुक्रवार को आजम खां के स्वागत संबंधी होर्डिंग भी उतरवा लिए। उनके समर्थकों का कहना है कि जल्द ही सपा सुप्रीमो से मुलाकात की जाएगी और उन्हें पुराने कार्यकर्ताओं का दर्द बताया जाएगा। वहीं डॉ. सरोजिनी समर्थकों का कहना है कि पार्टी की कार्यकारिणी के कुछ लोगों ने सरवत चौधरी के कार्यक्रम के विरोध में आजम खां को फैक्स किए थे। इसी कारण कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया और अब राजनीति के तहत उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
दूसरी ओर सर्किट हाउस में भी सुबह आजम खां से न मिलने पर संगीता राहुल भड़क गईं। उनके साथ गए निर्वाचित पार्षदों को आजम खां से न मिलने देने का आरोप भी उन्होंने डॉ. सरोजिनी अग्रवाल पर लगाया। संगीता राहुल ने कहा कि वह पार्टी की वरिष्ठ कार्यकत्री हैं और उन्हें एक मंत्री से न मिलने देना ठीक नहीं है। संगीता राहुल ने तो यहां तक कह दिया कि जांच होने पर वह ज्यादा बड़ी समाजवादी निकलेंगी। पुलिस अधिकारियों द्वारा धमकाए जाने पर भी कुछ सपाई नाराज रहे। इन प्रकरणों से यह तो तय है कि सपा के लिए जिले में संगठन को एकजुट करना टेढ़ी खीर होगी। शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं के अलग-अलग गुटों में खेमेबंदी होती रही।
विज्ञापन

मैंने न तो किसी का कार्यक्रम लगवाया और न ही हटवाया। सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में पूरा सम्मान किया जाता है। मंत्री जी ने अपने स्तर से कार्यक्रम में बदलाव किया था।
- डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, एमएलसी
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें