मेरठ। शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार को होर्डिंग उतारने पर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार बिना कारण के होर्डिंग उतार रहा है। नौचंदी पुलिस ने मामला शांत कराया।
ठेकेदार ज्ञानेंद्र कुमार चौधरी ने नगर निगम से होर्डिंग उतारने का ठेका ले रखा है। एक सप्ताह पहले भी ठेकेदार ने शास्त्रीनगर से होर्डिंग हटाए थे। बृहस्पतिवार को जैसे ही शास्त्रीनगर में होर्डिंग हटाने का काम शुरू हुआ तो व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोग नौचंदी थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। व्यापारियों का कहना था कि बिना समय पूरा हुए ही होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। ठेकेदार पक्ष के लोगों ने कहा कि उनके पास रसीद है। दोनों पक्षों में नोकझोंक होने पर भी कई सौ होर्डिंग हटाए गए। एसओ नौचंदी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। सेंट्रल मार्केट के अध्यक्ष किशोर वाधवा ने बताया कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है, जिसका व्यापारी जवाब देंगे। वहीं ठेकेदार ज्ञानेंद्र चौधरी कहा कि नगर निगम की तरफ से होर्डिंग हटाने का आदेश है। जिनका ठेका लिया है, उन होर्डिंस को हटाया जाएगा।