एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मेरठ कालेज में जाट कार्ड

Meerut Updated Fri, 08 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। मेरठ कालेज में छात्रसंघ चुनाव काफी दिलचस्प देखने को मिलेगा। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी जाट रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में संगठन के उम्मीदवार को अध्यक्ष पद पर जाट कार्ड का फायदा मिलेगा यह मतगणना के बाद स्पष्ट होगा, लेकिन जाट छात्रों के मत विभाजन होना तय है। अध्यक्ष पद पर जो भी उम्मीदवार दूसरी जातियों के वोट ज्यादा बटोरेंगे उसकी ही जीत होगी।सारे समीकरण को देखते हुए छात्र संगठन और उम्मीदवार जातिगत वोट के साथ अब अन्य जातियों के छात्रों से संपर्क साध रहे हैं। इसी बीच यह एक संयोग कहा जाए या फिर छात्र संगठनों द्वारा अपनाया गया कोई चुनावी फार्मूला कि अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी एक ही नाम के हैं। जिन्हें वोट देने वाले छात्रों के सामने भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे तीन प्रत्याशियों का नाम अनुज है। जिसमें से एक अनुज को अध्यक्ष पद पर सपा छात्र सभा ने अपने पैनल में शामिल किया है। ऐसे में अगर मतदान के समय अगर अनुज को लेकर कोई भ्रम की स्थिति पैदा होती है तो इसका खामियाजा सपा छात्र सभा को उठना पड़ सकता है।
---------
इनके बीच होगा मुकाबला
अध्यक्ष
नाम पिता का नाम
विराट कुमार गोयल अमरवीर सिंह
अनुज कुमार ईशपाल सिंह
मनोज चौधरी राजपाल सिंह
अनुज कुमार ऋषिपाल
अनुज सिवाच मनोज सिंह चौधरी
---------------
उपाध्यक्ष
गरिमा जैन सुशील कुमार जैन
शालिनी चरन प्रेम चरन
आकृति गुप्ता जय कुमार गुप्ता
------------
महामंत्री
अंकित सोनी : नरेश बाबू सोनी
आशीष कुमार : जय सिंह
गौरव सिंह चौहान : योगेंद्र सिंह चौहान
तरुण तोमर : भुजवीर सिंह
आदित्य कुमार : अवधेश कुमार
नरेश कुमार : ब्रजराज सिंह
----------
संयुक्त सचिव
अंकित कुमार : अजय पाल
शुभम शर्मा : शिव कुमार शर्मा
अनुराग शर्मा : नरेश चंद्र शर्मा
--------
कोषाध्यक्ष
असार हयात : हयात अहमद
अक्षित चौधरी : संजय सिंह
सुदीप : सुखपाल
--------------------
नाम वापसी के साथ ही पैनल घोषित
मेरठ। नाम वापसी के साथ ही तीनों बड़े छात्र संगठनों ने मेरठ कालेज के लिए अपना पैनल घोषित कर दिया है। दोपहर बाद ही एबीवीपी, एनएसयूआई और सपा छात्र सभा ने अपने -अपने पैनल घोषित कर दिए। पैनल घोषित किए जाने के साथ ही छात्रों से संपर्क साधने की प्रक्रिया पहले कहीं ज्यादा तेज हो गई है।
विज्ञापन


सपा छात्र सभा का पैनल (मेरठ कालेज)
नाम वापसी के बाद सपा छात्र सभा द्वारा मेरठ कालेज के पास बने कार्यालय में अपना पैनल घोषित किया। इस मौके पर छात्र सभा के जिला अध्यक्ष विपिन भड़ाना, व मीडिया प्रभारी दिग्विजय भाटी, संदीप चौधरी, अशोक कुमार, आसिफ राणा, बदर अली, ऐश्वर्या आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष : अनुज कुमार जावला
उपाध्यक्ष : गरिमा जैन
महामंत्री : आशीष कुमार यादव
संयुक्त सचिव : अंकित कुमार
कोषाध्यक्ष : असार हयात
---------------
एबीवीपी पैनल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुनील वार्ष्णेय में संगठन के सूरजकुंड स्थित कार्यालय पर मेरठ कालेज का पैनल घोषित किया।
अध्यक्ष : विराट कुमार गोदारा
उपाध्यक्ष : आकृति गुप्ता
महामंत्री : अभी घोषित नहीं
संयुक्त मंत्री : शुभम शर्मा
कोषाध्यक्ष : अक्षित चौधरी
----------------
एनएसयूआई पैनल
एनएसयूआई ने भी मेरठ कालेज के पास बनाए अपने अस्थाई में पैनल की घोषणा की। मौके पर एनएसयूआई के पश्चिमी यूपी प्रभारी अवनीश काजला व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
अध्यक्ष : मनोज चौधरी
उपाध्यक्ष : शालिनी चरन
महामंत्री : अंकित सोनी
संयुक्त सचिव : अनुराग शर्मा
कोषाध्यक्ष : सुदीप
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें