एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खूनी पुल पर टैंकर ने छात्र को रौंदा

Meerut Updated Tue, 03 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में खूनी पुल के पास सोमवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे इंडियन ऑयल के टैंकर से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने टैंकर को रोक लिया तोड़फोड़ शुरू कर दी। चालक को जमकर पीटने के बाद हंगामा भी किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी देवी प्रसाद डिमरी जल निगम में पंप ऑपरेटर हैं। उनका बेटा आदित्य (15) वेस्ट एंड रोड स्थित ऋषभ एकेडमी में 11वीं का छात्र था। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद आदित्य लालकुर्ती में टीचर से ट्यूशन पढ़ने गया। यहां से शास्त्री नगर निवासी आशीष और खैर नगर निवासी अजहर भी अपनी अपनी साइकिल से उसके साथ हो गए। तीनों छात्र जब जीआईसी के सामने खूनी पुल के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे टैंकर ने आदित्य की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे आदित्य साइकिल सहित गिर गया। इसके बाद टैंकर आदित्य को कुचलता हुआ निकल गया। सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस पहुंची और आरोपी चालक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। वहीं, छात्र को एक युवक ने पास में ही स्थित एम प्रकाश हास्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर स्कूल से टीचर प्रदीप, विनोद और छात्र भी हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दी, तब परिजन हास्पिटल आए। इंस्पेक्टर लालकुर्ती का कहना है कि टैंकर कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक भी पकड़ा गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें