एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिला जज के स्टेनो के परिवार पर हमला

Meerut Updated Tue, 04 Feb 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। हाशिमपुरा मोहल्ला में युवक-युवती के प्रेम प्रसंग के मामले में समझौता कराने की कोशिश जिला जज के स्टेनो को भारी पड़ गई। शनिवार शाम हथियारों से लैस लड़की पक्ष के लोगों ने स्टेनो के घर में घुसकर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ की, लाठी-डंडे और सरिया से पीटकर तीन लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाशिमपुरा निवासी बीएससी की छात्रा 15 जनवरी को पास में रहने वाले तंजीम के साथ चली गई। छात्रा के परिजनों ने तंजीम, तौसीफ, तफ्सीर और इनके पिता सलीम के खिलाफ 17 जनवरी को सिविल लाइन थाने में अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। 18 जनवरी को लड़की मिल गई। पुलिस ने लड़की को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके धारा 164 के बयान दर्ज कराए। उसमें लड़की ने तंजीम के साथ ही रहने का बयान दिया। शुक्रवार को हाशिमपुरा में दोनों पक्षों के लोगों के बीच समझौता कराने के लिए पंचायत हुई। हाशिमपुरा में रहने वाले जिला जज के स्टेनो नूर आलम भी समझौते केे लिए प्रयासरत थे। पंचायत के दौरान भी मौजूद रहे। पंचायत में भी लड़की ने तंजीम के साथ रहने की बात कही।
इसी से खिन्न होकर शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे लड़की पक्ष के लोगों ने स्टेनो नूर आलम के घर में हमला बोल दिया। नूर आलम ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ा और घर में भी तोड़फोड़ की। हमले में वो, उनकी पत्नी शबनम और बेटा सुहेब घायल हो गया। हमले से अफरातफरी मच गई। सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। नूर आलम ने आरोपी पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दो साल से ननिहाल में है छात्रा
छात्रा मूलरूप से खतौली की है। दो साल से हाशिमपुरा स्थित ननिहाल में रह रही है। इसी दौरान उसका तंजीम से प्रेम प्रसंग हो गया। तंजीम खराद की दुकान करता है। मालूम चला है कि स्टेनो नूर आलम और आरोपी तंजीम के बीच रिश्तेदारी है। इसी वजह से लड़की पक्ष के लोगों में नूर आलम के यहां हमला बोला। हालांकि नूर आलम ने तंजीम से रिश्तेदारी होने से इंकार किया।
‘नहीं तो हम जहर खा लेंगे’
नूर आलम के मुताबिक शुक्रवार को जब पंचायत हुई, तो लड़की भी पंचायत में लाई गई। तब लड़की ने स्पष्ट कह दिया कि मैं तंजीम के साथ ही रहूंगी। यदि हम दोनों को जबरन जुदा करने की कोशिश की गई, तो हम जहर खाकर जान दे देंगे।
दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंचे अस्पताल, हंगामा
नूर आलम पक्ष के लोगों को सिविल लाइन थाना पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, तभी लड़की की मां समेत कई लोग भी वहां आ गए। मां ने आरोप लगाया कि नूर आलम पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस पर दोनों पक्षों के बीच जिला अस्पताल में भी कहासुनी और हंगामा हुआ। हंगामे के बीच जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डाक्टर ने घायल महिला के साथ आई महिला कांस्टेबल को बाहर जाने को कहा, तो वह गुस्सा गई। महिला कांस्टेबल ने उच्चाधिकारियों को फोन करके इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें